अंधेरों से लड़ तो रहा हूं, धीरे - धीरे ही सही।
हाथ पर हाथ धरे तो नहीं बैठा हूं, कोशिश तो कर रहा हूं।
धीरे धीरे ही सही।
मुझे मालूम है मैं कभी भी बुझ सकता हूं,
मगर तूफानों से लड़ तो रहा हूं,
धीरे धीरे ही सही।
ये दुनिया मुझे भुला दे या दिल में रखे, परवाह नहीं।
दिल पे दस्तक तो दे रहा हूं, धीरे धीरे ही सही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें