गिरने वाले को बढ़कर, उठा लीजिए।
रोने वाले को थोड़ा हँसा दीजिए।
मुश्किलें राह की न कभी होंगीं कम।
इन राहों को अपना बना लीजिए।
हौंसला कोई देगा, हँसेगा कोई।
हँसने वालों को हँसकर भुला दीजिए।
हमको समझे जो, बांटे हमारे जो ग़म।
उसको आँखो में अपनी बसा लीजिए।
चाहे आंसू मिले,या मिले हर खुशी।
दिल से अपने सभी को दुआ दीजिए
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें